Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर-एसपी ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह, खेला वॉलीबॉल

मंडला, 12 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर नैनपुर के समापन पश्चात कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी ने वॉलीबॉल मैदान में पहुंचकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया तथा मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आनंद लिया।

कलेक्टर श्री धोटे एवं पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंशी ने छात्रों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों की मैदान में सहभागिता से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर के समापन पर प्रशासनिक अधिकारियों की यह सहभागिता नागरिकों एवं युवाओं के साथ संवाद और सहभागिता की भावना को भी प्रदर्शित करती है।

Related posts

जिले में अब तक 987.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

किसानों को मिली किसान सम्मान निधि की 17वी किश्त जिला योजना भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Reva India News

पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने गाँव-गाँव पहुँच रही चलित प्रयोगशाला

Reva India News

Leave a Comment