Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धान फसल की बेहतर सुरक्षा के लिए मैदानी अमला सक्रिय किसानों को उपचार की जानकारी दी

मंडला, 12 सितम्बर 2026

मौसम की असमानता को देखते हुए सभी विकासखंडों में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के मैदानी अमले द्वारा धान फसल का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिले में कुछ स्थानों पर धान की फसल में लीफ ब्लाइट एवं भूरा माहू पाया गया है।

विभाग के अनुसार लीफ ब्लाईड के प्रकोप में धान की पत्तियाँ पहले पीली, फिर लाल होकर नीचे की ओर झुकते हुए सूखने लगती हैं। इसके निदान के लिए टेबुकोनॉजोल 10 प्रतिशत + सल्फर 65 प्रतिशत डब्ल्यूजी के साथ एंटीबायोटिक वेलिडामाइसिन का 30-35 मिलीलीटर प्रति पंप की दर से छिड़काव करने की सलाह दी गई है।

इसी तरह भूरा माहू का प्रकोप सामान्यतः खेत में गोलाकार क्षेत्र में दिखाई देता है। कीट द्वारा पौधों का रस चूसने के कारण फसल वृत्ताकार रूप में सूखी दिखाई देने लगती है। इसकी रोकथाम के लिए पायमेट्राजिन 50 प्रतिशत डब्ल्यूजी 15 मिलीलीटर एवं इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एसएल 12 मिलीलीटर प्रति पंप मिलाकर छिड़काव करने की सलाह दी गई है। कृषकों को उक्त दवाओं का प्रति एकड़ 8 से 10 पंप के हिसाब से प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

Related posts

आजमीने हज का स्वास्‍थ  परीक्षण शिविर सम्पन्न

Reva India News

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया पुलिस लाईन मैदान मंडला में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Reva India News

Leave a Comment