Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अग्निवीर भर्ती रैली 2026-27: रीवा और सागर में होगी भर्ती

मंडला, 15 सितम्बर 2026

भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा भर्ती वर्ष 2026-27 के लिए पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों हेतु अग्निवीर भर्ती रैली की घोषणा कर दी गई है, इसके तहत रीवा और सागर में विभिन्न श्रेणियों के लिए रैलियाँ आयोजित की जाएंगी।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रीवा में 26 नवंबर 2026 से 7 दिसंबर 2026 तक भर्ती रैली आयोजित होगी। इसमें 15 जिलों (अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, मऊगंज, मैहर, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया) के युवा शामिल हो सकेंगे। अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)।

इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए रैलियां आयोजित की जा रही हैं।

अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर (टेक्निकल) – 11 अक्टूबर 2026, अग्निवीर (महिला म.प्र.) (जनरल ड्यूटी) – 14 अक्टूबर 2026

सेना द्वारा जून 2026 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ही शारीरिक दक्षता सहित भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। पात्र उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 9 सितंबर 2026 को उनके ई-मेल पर भेजे जा चुके हैं। रैली में भाग लेने के लिए प्रवेश पत्र, सभी आवश्यक दस्तावेज और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल साथ लाना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की स्पष्टीकरण या जानकारी के लिए उम्मीदवार भर्ती कार्यालय जबलपुर के टेलीफोन नंबर 7247028996 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल – रीवा में भी खुला निवेश प्रोत्साहन केन्द्र  

Reva India News

कोविड-19 टीकाकरण का आयोजन 19 एवं 22 जुलाई को

Reva India News

नवीन निजी नलकूपों के खनन पर 31 जुलाई 2025 तक प्रतिबंध ग्रीष्मकाल में संभावित पेयजल संकट के मद्देनजर जारी किया गया आदेश

Reva India News

Leave a Comment