Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हितग्राहियों पर केंद्रित रहे सेवा संकल्प अभियान- कलेक्टर 17 को रक्तदान शिविर एवं आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम, अधिकारियों को तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश इस शुक्रवार जन विश्वास शिविर मंडला में, सीएम हेल्पलाइन के निराकरण के निर्देश समय-सीमा की बैठक आयोजित

मंडला, 15 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने समय-सीमा बैठक में जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने 17 सितम्बर को आयोजित रक्तदान शिविर की तैयारियों की जानकारी लेते हुए बताया कि जिला अस्पताल में प्रातः 8 बजे से मोबाइल वैन तथा आरडी कॉलेज में प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

बैठक में 17 सितम्बर को शाम 7 बजे माहिष्मती घाट पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर माहिष्मती घाट पर 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कलेक्टर ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को अपने-अपने अनुविभाग में अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की गतिविधियां व्यापक जनभागीदारी के साथ बेहतर तरीके से आयोजित हों।

बैठक में जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में प्रस्तावित गतिविधियों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निराकरण में केवल औपचारिकता न हो, बल्कि आवेदक की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा, नमो सेवा, आंगन मिलन सेवा, सेवा की अनकही कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं।

बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, श्रीमती नदीमा शिरी, एसडीएम मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

विशिष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र वेबसाईट पर उपलब्ध

Reva India News

पोषण पुनर्वास केन्द्र में 20 दिन की देखभाल से कुपोषित शिशु दयानंद को मिली नई जिंदगी

Reva India News

जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Reva India News

Leave a Comment