Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक अब 21 सितंबर को होगी 16वें वित्त आयोग के प्लान पर होगी चर्चा

मंडला, 16 सितम्बर 2026

कार्यालय जिला पंचायत मंडला द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिला पंचायत मंडला की सामान्य सभा की बैठक जो पहले 16 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे आयोजित की जानी थी, उसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह बैठक अब 21 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी।

बैठक में 16वें वित्त आयोग का प्लान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला पंचायत प्लान के संबंध में विशेष चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मंडला द्वारा सभी संबंधित, जनप्रतिनिधियों को इस बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

Related posts

प्रभारी कलेक्टर ने कटरा में ग्राम संगठन भवन का किया निरीक्षण

Reva India News

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती अभ्यार्थियों को एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने अंतिम अवसर

Reva India News

खेल परिसर कालपी में (टेलेंट सर्च) में चयन प्रक्रिया प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment