Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खेल परिसर कालपी में (टेलेंट सर्च) में चयन प्रक्रिया प्रारंभ

मंडला, 15 मई 2025

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग मंडला ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए खेल परिसर कालपी विकासखंड बीजाडांडी में जनजातीय वर्ग बालकों के लिए टेलेंट सर्च, बैटरी टेस्ट एवं प्रतियोगिता के माध्यम से मिनी/जूनियर/सीनियर वर्ग कक्षा 6वी एवं 9वी के विद्यार्थी खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खेल परिणाम के आधार पर प्राथमिकता दी जावेगी। मिनी समूह में 11 से 14 वर्ष, जूनियर वर्ग में 14 से 16 वर्ष एवं 16 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों को सीनियर समूह में रखा गया है।

आवेदन पत्र क्रीड़ा परिसर कालपी में 10 जून 2025 तक जमा कर सकते हैं जिसमें विकासखंड में चयन 22 एवं 23 जून तथा जिला स्तर में अंतिम चयन 24 एवं 25 जून 2025 को किया जायेगा। विकासखंड में विद्यार्थियों के चयन हेतु पीटीआई की ड्यूटी लगाई गई है। सभी पीटीआई विकासखंड में जनजातीय वर्ग के बालकों को चयनित कर पालकों की सहमति से जिला स्तरीय अंतिम चयन स्थल पर पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

मंडला जिले के सुप्रसिद्ध अस्पताल- कटरा में हुआ- मॉड्यूलर आपरेशन थियेटर का शुभारंभ- मध्यप्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने किया आपरेशन थियेटर का लोकार्पण- केबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने कटरा अस्पताल के लिए-2- वेंटिलेटर- व-1- डायलिसिस मशीन कि मंच से दि स्विक्रती

Reva India News

’खुशियों की दास्तां’ संतकुमार के खेत में पैडी ट्रांसप्लांटर विधि की रोपाई का अवलोकन किया गया पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से 300 एकड़ रकबे की रोपाई की गई है

Reva India News

विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 18 मार्च को

Reva India News

Leave a Comment