Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रमुख सचिव ने ली जिलाधिकारियों की बैठक पीएम जनमन और धरती आबा अभियान की समीक्षा सेवा संकल्प अभियान में गतिविधियाँ बढ़ाने के निर्देश

मंडला, 17 सितम्बर 2026

प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग श्री गुलशन बामरा ने आज जिला योजना भवन में जिलाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव श्री बामरा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला, भाषण, श्रमदान जैसी गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।

पीएस श्री बामरा ने विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के कल्याण के लिए संचालित पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की सघन समीक्षा की। बैठक में पीएम आवास, प्रधानमंत्री सड़क योजना, जल जीवन मिशन, हर घर बिजली, नेटवर्क कनेक्टिविटी, बहुउद्देशीय केंद्र भवन निर्माण, छात्रावास निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में वन मंडलाधिकारी सुश्री प्रीता एसएम, उप संचालक बफर जोन सुश्री अनीता केबी, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य डॉ. अरुण शुक्ला सहित संबंधित जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

पंचायत उप निर्वाचन के लिए ईवीएम की एफएलसी एवं रेंडमाइजेशन की समय-सारणी जारी

Reva India News

गीता जयंती के कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

Reva India News

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित हुईं जिले की 1 लाख 99 हजार 783 पात्र लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की हितग्राहियों के खातों में राशि

Reva India News

Leave a Comment