Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसानों के लिये आत्मा योजनांतर्गत सर्वोत्तम कृषक/कृषक समूह पुरूस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

मंडला, 22 सितम्बर 2026

परियोजना संचालक आत्मा समिति किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला मण्डला द्वारा आत्मा योजनांतर्गत विभिन्न श्रेणी कृषि, मत्स्य, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी एवं रेशम पालन के पुरूस्कार हेतु कृषकों/कृषक समूहों का चयन किया जाना है। पुरस्कार के चयन के लिये वर्ष 2025-26 (रबी/खरीफ) में कृषकों द्वारा अपनाई गई नवीन तकनिकी, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर, नवाचार के आधार पर किसानों का चयन किया जायेगा।

विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिये प्रत्येक विकासखण्ड से चयनित पांच कृषकों (अलग-अलग संकायों में) को 10 हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी।  जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार (अलग-अलग संकायों में) के लिये 25 हजार रूपए प्रदाय किये जायेंगे। जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार के लिये 20 हजार रूपए पांच समूहों को प्रदाय किये जायेंगे।

इच्छुक कृषक पुरस्कार हेतु 25 सितम्बर 2026 तक अपने संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/ब्लॉक टैक्नॉलोजी मैनेजर आत्मा, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि अभियांत्रिकी विभाग से संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर, आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं। सर्वोत्तम कृषक का चयन 31 सितम्बर 2026 तक समिति द्वारा किया जायेगा। विगत वर्षों में पुरस्कार हेतु चयनित कृषकों/जिन्हे पुरस्कार प्राप्त हो चुका है, को आगामी 7 वर्षों तक चयन प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।

Related posts

आजीविका मिशन के तहत् घुघरी में आयोजित हुआ रोजगार कैम्प आज मंडला में होगा अंतिम शिविर

Reva India News

बीएलओ डोर-टू-डोर संपर्क कर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करें – कमिश्नर श्री अभय वर्मा निर्वाचक नामावली हेतु दावे/आपत्ति आमंत्रित होंगे और लगेंगे विशेष शिविर – कमिश्नर अभय वर्मा कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विदिशा जिले में पांच लोगों के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपए और एसएएफ जवान के परिजन को शासकीय नियमानुसार आर्थिक सहायता देने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment