Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

मंडला, 23 सितम्बर 2026

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेद के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय सीनियर कन्या छात्रावास, महाराजपुर में पोस्टर एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय आयुर्वेद औषधालय महाराजपुर द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आकर्षक पोस्टरों एवं निबंधों के माध्यम से आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति से संबंधित विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने छात्राओं को दैनिक दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली में आयुर्वेद की उपयोगिता की जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती सरोज सैयाम सहित स्टॉफ तथा शासकीय आयुर्वेद औषधालय से डॉ. आशीष गौठरिया, श्री चरणलाल धुर्वे, श्रीमती रंजना कुशराम एवं श्रीमती साधना ने केवट उपस्थित रहीं।

Related posts

नांदिया नदी संरक्षण के लिए सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

Reva India News

जनगणना कार्य में फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया मंत्री श्रीमती उयके ने 148 वी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया

Reva India News

Leave a Comment