Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में विविध प्रतियोगिताएं आयोजित

मंडला, 23 सितम्बर 2026

स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर परिषद बम्हनी बंजर क्षेत्र के हवेली आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पोस्टर, ड्राइंग, वाद-विवाद, स्वच्छता विषय पर लेखन एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता एवं स्वच्छ परिवेश का संदेश दिया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना हरदहा, उपाध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद नंदा, पार्षदगण, विद्यालय स्टाफ तथा निकाय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मीना पटेल ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतिदिन विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर नागरिकों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Related posts

उपार्जन के लिए पंजीयन आज से प्रारंभ

Reva India News

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाला गया मशाल जुलूस

Reva India News

उमरिया में बन रहा सार्वजनिक कूप

Reva India News

Leave a Comment