Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विशेष आधार मेले का आयोजन 25 एवं 26 सितंबर को

मंडला, 23 सितम्बर 2026

भारतीय डाक विभाग, मंडला संभाग द्वारा नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध कराने के लिए 25 एवं 26 सितंबर 2026 को विशेष आधार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान नागरिक नया आधार नामांकन कराने के साथ आधार में मोबाइल नंबर, पता एवं अन्य आवश्यक विवरणों का अद्यतन करा सकेंगे।

मंडला डाक संभाग के अंतर्गत मंडला, नैनपुर, पिंडरई, बम्हनी, चिरईडोंगरी, महाराजपुर, निवास, डिंडोरी, शहपुरा निवास एवं सिंहोरा सहित विभिन्न डाकघरों एवं आधार केंद्रों पर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अधीक्षक डाकघर, मंडला संभाग ने नागरिकों से अपील की है कि आधार से संबंधित कार्यों के लिए अपने निकटतम आधार केंद्र पर पहुंचकर विशेष आधार मेले का लाभ उठाएं। मेले के माध्यम से नागरिकों को आधार संबंधी आवश्यक सेवाएं सुविधाजनक एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

डीएलसीसी की बैठक संपन्न

Reva India News

बिना परमिट के संचालित 16 आटो रिक्शा जब्त

Reva India News

आबकारी विभाग मण्डला की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई

Reva India News

Leave a Comment