Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन

मंडला, 23 सितम्बर 2026

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर 23 सितंबर को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में सामाजिक न्याय विभाग एवं डीडीआरसी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांगजनों हेतु कार्यरत संस्थाओं के प्रतिनिधि श्री मनोज फगवानी, अजय खोत एवं श्री पटेल द्वारा मां सरस्वती पूजन से किया गया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने सांकेतिक भाषा को मूक-बधिर समुदाय के लिए अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बताते हुए शासन के प्रयासों की जानकारी दी और दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर जस्टिस तन्खा मेमोरियल स्कूल एवं सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास माधोपुर के श्रवण बाधित छात्र-छात्राओं ने सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान, चित्रकला, खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी व बड़ी संख्या में दिव्यांगजन व अभिभावक उपस्थित रहे।

Related posts

बड़े भू-खण्ड को उप विभाजित करके विक्रय कर निर्मित कॉलोनी अवैध घोषित

Reva India News

कोविड टीकाकरण महाभियान के लिए सेशन साईट निर्धारित

Reva India News

12 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment