Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता पर दिया जोर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 113वीं वार्षिक आमसभा सम्पन्न

मंडला, 24 सितम्बर 2026

            जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मंडला की 113वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन केंद्रीय कार्यालय में किया गया। आमसभा में कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री राहुल नामदेव धोटे, डीडीएम नाबार्ड श्री देवव्रत पॉल, सहकारी बैंक की सीईओ सुश्री साक्षी पंद्राम सहित बैंक की समस्त शाखाओं के प्रबंधक, सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं माननीय सभासदगण उपस्थित रहे।

आमसभा को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने जिला सहकारी बैंक को ग्रामीण और कृषि विकास की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि बैंक को आम जनता और किसानों के प्रति अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने बैंक प्रबंधन को कड़े वित्तीय अनुशासन का पालन करने, वित्तीय अनियमितताओं को शून्य करने और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक समय पर पहुँचाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने डिजिटल बैंकिंग और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के खाताधारकों को भी त्वरित और सुलभ बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बैंक की प्रगति की सराहना करते हुए ऋणों की समय पर वसूली और समिति स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित कर संस्था को राज्य में पुनः शीर्ष स्थान पर लाने का संकल्प दोहराया।

आमसभा में सीईओ सुश्री साक्षी पंद्राम ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वित्त वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शाखाओं और समितियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related posts

जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सहित 8 अधिकारी, कर्मचारियों ने किया स्वेच्छिक रक्तदान

Reva India News

टीएल बैठक आयोजित टीएचआर वितरण, एचपीवी वैक्सीनेशन और गेहूं खरीदी की तैयारियाँ पूर्ण करें-कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

’’वापिस स्कूल चले हम’’ अभियान रथ को हरी झण्डी देकर किया गया रवाना

Reva India News

Leave a Comment