Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा की गोपनीय सामग्री 1 अक्टूबर को वितरित होगी

मंडला, 24 सितम्बर 2026

माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण 1 अक्टूबर को जिला स्तरीय स्ट्रांग रूम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 मंडला से किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी बरकड़े ने सभी संबंधित प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं अथवा अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से गोपनीय सामग्री प्राप्त करना सुनिश्चित करें। बोर्ड परीक्षा प्रभारी महेंद्र श्रीवास ने बताया कि जिले में चयन परीक्षा के लिए कुल 19 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों में उत्कृष्ट मंडला, रानी अवंती, क्रमांक-2, उत्कृष्ट नैनपुर, कन्या नैनपुर, कन्या बिछिया, सांदीपनी बिछिया, उत्कृष्ट एवं मॉडल मवई, कन्या एवं मॉडल घुघरी, उत्कृष्ट एवं कन्या मोहगांव, सांदीपनी एवं कन्या नारायणगंज, उत्कृष्ट एवं मॉडल बीजाडांडी तथा उत्कृष्ट एवं सांदीपनी निवास शामिल हैं। संबंधित विद्यालय के प्राचार्य अथवा प्रभारी प्राचार्य ही केंद्राध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Related posts

23 फरवरी 2022 तक निकटस्थ थाने में शस्त्र जमा कराएँ

Reva India News

ग्राम पंचायत बबलिया में कृषक संगोष्ठी का आयोजन

Reva India News

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

Reva India News

Leave a Comment