Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत गुरारखेड़ा के सरपंच पद का उपचुनाव निरस्त

मंडला, 24 सितम्बर 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय) मंडला द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत गुरारखेड़ा के सरपंच पद के लिए जारी उपचुनाव की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। अब उक्त सरपंच पद रिक्त नहीं है।

यह निर्णय जबलपुर के अपीलीय न्यायालय में दर्ज प्रकरण केे पारित आदेश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मंडला के पत्र के अनुक्रम में लिया गया है। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल के 23 सितंबर 2026 के निर्देशों के पालन में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं।

आदेश में रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को निर्वाचन प्रक्रिया तत्काल रोकने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से सूचना देने, पावती सुरक्षित रखने तथा सूचना पटल पर आदेश चस्पा करने को कहा गया है। प्राप्त नाम निर्देशन पत्र एवं मुद्रित मतपत्रों को सीलबंद कर अभिरक्षा में रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related posts

माटी गणेश सिद्ध गणेश कार्यशाला आयोजित घर-घर विराजेंगे माटी के गणेश, विसर्जन के बाद गमले में लगाएं पौधा

Reva India News

सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण पर फोकस करें- कलेक्टर खरीफ फसलों के उपार्जन की तैयारियां और केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश

Reva India News

आज ब्रह्ममुहूर्त आरती  सेवादार जाएगा दंदरौआ धाम

Reva India News

Leave a Comment