Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा से संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध एवं भाषण विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

मंडला, 24 सितम्बर 2026

जनपद शिक्षा केंद्र, मंडला के तत्वावधान में ’सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 24 सितंबर 2026 को विकासखंड स्तरीय चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की विभिन्न विधाओं एवं दोनों स्तरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह तथा प्रमाणपत्र से पुरस्कृत किया गया।

आयोजन का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति कौशल, सामाजिक सरोकार एवं सेवा भावना को विकसित और प्रोत्साहित करना रहा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं संकल्प की भावना से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त हुआ।

निबंध प्रतियोगिता

 

माध्यमिक स्तर पर खुशबू बैरागी (एकीकृत माध्यमिक शाला राजीव कॉलोनी) ने प्रथम, मौली यादव (माध्यमिक शाला कौरगांव) ने द्वितीय तथा चिरांशी यादव (एकीकृत माध्यमिक शाला टिकरवारा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार प्राथमिक स्तर पर समर नंदा (प्राथमिक शाला नेवरगांव) प्रथम, नितिन भारतीया (उन्नयन प्राथमिक शाला बैगा टोला) द्वितीय तथा निशू यादव (प्राथमिक शाला रथाटोला) तृतीय स्थान पर रहे।

भाषण प्रतियोगिता

 

माध्यमिक स्तर में अवनीता चंद्रौल (एकीकृत माध्यमिक शाला सिलगी) ने प्रथम, श्रृद्वा जंघेला (माध्यमिक शाला ढेंको) ने द्वितीय तथा जोया खान (एकीकृत माध्यमिक शाला राजीव कॉलोनी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर पर हार्दिक मरावी (एकीकृत माध्यमिक शाला मोहगांवचक) प्रथम, हर्ष तिलगाम (प्राथमिक शाला बिचुआ) द्वितीय तथा पीहू नंदा (प्राथमिक शाला उदयशाला) तृतीय स्थान पर रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता

 

माध्यमिक स्तर में गरिमा कुर्वेती (कन्या माध्यमिक शाला बम्हनी बंजर) ने प्रथम, अंकित मार्को (सांदीपनी विद्यालय सागर) ने द्वितीय तथा आशिमा कुलस्ते (माध्यमिक शाला मवईजर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर पर साकेत जंघेला (माध्यमिक शाला ग्वारा) ने प्रथम, आराधना विश्वकर्मा (प्राथमिक शाला बुजबुजिया) ने द्वितीय तथा रिया भारतीया (प्राथमिक शाला घाघा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Related posts

स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए आवेदन 20 मई तक आमंत्रित

Reva India News

कलेक्टर ने किया फिश पार्लर का भूमि पूजन

Reva India News

गौशाला डुडुडुम, फूलसागर और धेनुबाड़ी टिकरिया में गोवर्धन पूजन कर गौवंशों को लड्डू प्रासन कराया गया

Reva India News

Leave a Comment