Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*युवक की हत्या एवं युवती पर जानलेवा हमले के गंभीर मामले का नैनपुर पुलिस ने किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार*

*युवक-युवती के साथ मारपीट कर विद्युत करंट लगाने एवं युवक की उपचार के दौरान मृत्यु के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

 

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में, *थाना नैनपुर एवं चौकी पिण्डरई पुलिस द्वारा युवक की मृत्यु एवं युवती पर जानलेवा हमले के गंभीर प्रकरण का त्वरित खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।*

 

विवेचना के दौरान पीड़िता बिन्दो बाई कुलस्ते पिता सुनालाल कुलस्ते, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम खिरसारू, चौकी पिण्डरई, के कथनों एवं *विवेचना में प्राप्त उपलब्ध तथ्यों से सामने आया कि पीड़िता एवं अभिषेक पिता रज्जन सिंह धुर्वे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम टाला, जिला सिवनी, आपस में बातचीत कर रहे थे।*

 

इसी बात को लेकर *आरोपियों द्वारा आपत्ति जताते हुए युवक एवं युवती के साथ मारपीट की गई। आरोपियों द्वारा दोनों को जान से मारने की नीयत से विद्युत तार से बांधकर करंट लगाया गया तथा दोनों को मृत समझकर घटनास्थल से अन्य स्थान पर खेत में छोड़ दिया गया।*

 

घटना में गंभीर रूप से घायल अभिषेक धुर्वे को उपचार हेतु नागपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

 

अभिषेक की मृत्यु के संबंध में थाना नैनपुर में पूर्व से दर्ज मर्ग क्रमांक 78/2026 धारा 194 बीएनएसएस की जांच की गई। *प्राप्त तथ्यों एवं पीड़िता के कथनों के आधार पर दिनांक 19.09.2026 को थाना नैनपुर में अपराध क्रमांक 444/2026, धारा 103(1), 109(1), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।*

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। *पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।* गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

*जप्त सामग्री*

पुलिस द्वारा अपराध में प्रयुक्त लकड़ी का गेड़ा एवं विद्युत तार जप्त किया गया है।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

1. चमरालाल उर्फ भूरा मरावी, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम खिरसारू।

2. लालसिंह उर्फ नरबद मरावी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम खिरसारू।

3. सुशील कुमार उर्फ शुक्लू मरावी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम खिरसारू।

 

*पुलिस टीम*

प्रकरण के त्वरित खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक मंशाराम वगेन, थाना प्रभारी नैनपुर; निरीक्षक अंशुल गुप्ता, चौकी प्रभारी पिण्डरई; उप निरीक्षक राजकुमार हिरकने; उप निरीक्षक मनोरंजन नगपुरे; उप निरीक्षक खुशबू बिसेन; प्रधान आरक्षक अवधेश पासी; प्रधान आरक्षक सलगूराम घावड़े; आरक्षक त्रिलोक; महिला आरक्षक रागिनी भलावी; महिला आरक्षक संगीता तेकाम; चालक आरक्षक महेन्द्र परते एवं एसएसयू बल के आशीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 18 जुलाई 2026

Reva India News

13 जून को लगाए गए 21 कोविड टीके

Reva India News

कलेक्टर ने किया कम्पलेंट सेल तथा एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment