Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा नदी में डूब रही युवती की जान बचाने वाले तीन युवकों को पुलिस अधीक्षक मंडला ने किया सम्मानित*

*मंडला | दिनांक 19 सितंबर 2026*

 

नर्मदा नदी में डूब रही युवती की जान बचाने में *साहस एवं तत्परता का परिचय देने वाले तीन युवकों को पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी द्वारा आज सराहना करते हुए सम्मानित* किया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 सितंबर 2026 की शाम लगभग 5 बजे रपटा बड़े पुल से एक युवती ने नर्मदा नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के समय मौके पर मौजूद सोनू उइके पिता छोटेलाल उइके निवासी रमपुरा, कुनाल करोसिया पिता मनोज करोसिया निवासी लालीपुर एवं सुनील ठाकुर पिता राकेश ठाकुर ने तत्काल साहस एवं तत्परता दिखाते हुए नदी में पहुंचकर युवती को डूबने से बचाया।

पश्चात एसडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा युवती को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।

 

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी ने तीनों युवकों से मुलाकात कर उनके साहसिक कार्य की सराहना की तथा उन्हें सम्मानित किया।

Related posts

2047 तक विकसित भारत का संकल्प हम सभी की जिम्मेदारी: मंत्री श्री जायसवाल प्रशासन आपके द्वार से जनता की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान- सांसद श्री कुलस्ते प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए प्रभारी मंत्री

Reva India News

17 जून को जिले में 6.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Reva India News

Leave a Comment