Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईटीआई मंडला में “मेरे सपनों का भारत” पर प्रशिक्षणार्थियों ने रखे विचार

मंडला, 26 सितम्बर 2026

“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत 25 सितंबर को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडला में “मेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में संस्था के विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चित्रकला प्रतियोगिता में 14, भाषण में 2 तथा निबंध प्रतियोगिता में 7 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने विचारों और रचनात्मकता के माध्यम से विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को प्रस्तुत किया।

आयोजन के दौरान शासकीय आईटीआई की प्राचार्या सुश्री मनीषा भूरिया, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री आर.एस. वरकड़े, प्रशिक्षण अधिकारी कु. वैशाली कामडे, हर्षिता माधवी तथा मेहमान प्रवक्ता कु. रंजना देसाई एवं श्रीमती अनीषा पंचेश्वर उपस्थित रहीं। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

Related posts

हृदयनगर चौकी की कार्यवाही

Reva India News

कलेक्टर ने की पीडीएस वितरण की समीक्षा

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (बीएलसी) घटक प्रारंभिक प्रथम सूची का प्रकाशन

Reva India News

Leave a Comment