Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से पोषण आहार के लिए मिली आर्थिक सहायता

मंडला, 27 सितम्बर 2026

आमाडोंगरी वार्ड क्रमांक-4 निवासी सुलोचना मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पोषण आहार एवं गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण संबंधी जरूरतों के लिए 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।

सुलोचना मरावी बताती हैं कि योजना के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता से उन्हें गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार की व्यवस्था करने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से माताओं को पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है।

सुलोचना मरावी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की दिशा में चलाई जा रही ऐसी योजनाएं बहुत उपयोगी हैं।

Related posts

मच्छरों की वृद्धि रोकने अपने घर व आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जरूरी जानकारी  

Reva India News

बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम नंबर 07642-251079

Reva India News

मध्यान्ह भोजन, स्कूल केन्टीन एवं मेस के लायसेंस एवं रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Reva India News

Leave a Comment