Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मारपीट और लापरवाही के मामले में अधीक्षक निलंबित, 8 छात्र निष्कासित

मंडला, 27 सितम्बर 2026

मंडला के नैनपुर विकासखंड स्थित राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह छात्रावास पाठासिहोरा में 21 सितंबर 2026 की रात छात्रों के बीच हुई मारपीट और प्रशासनिक लापरवाही के मामले में विभाग ने सख्त कदम उठाया है। सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी जांच रिपोर्ट में सामने आया कि घटना की रात चौकीदार ड्यूटी से नदारद था और छात्रावास अधीक्षक श्री अनिल कुमार उइके (माध्यमिक शिक्षक) बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित थे। इसके अलावा, उन्होंने छात्रों के बीच हुई झड़प की सूचना उच्च अधिकारियों से भी छिपाई। म.प्र. सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन पर कड़ा संज्ञान लेते हुए अधीक्षक अनिल कुमार उइके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इसी क्रम में, छात्रावास में अनुशासनहीनता और मारपीट में शामिल पाए गए 8 विद्यार्थियों को छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है। जनजातीय कार्य विभाग ने साफ कर दिया है कि छात्रावास के नियमों का उल्लंघन और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

नैनपुर ने जीता कबड्डी मैच

Reva India News

केन्द्रों में मतदान दलों का आत्मीय स्वागत

Reva India News

साक्ष्य एवं प्रमाण सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी है

Reva India News

Leave a Comment