Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्र-छात्राओं को कानून, सुरक्षा एवं पोषण के प्रति किया जागरूक

मंडला, 30 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में 29 सितंबर को एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बाजा (बोरिया) में वन स्टॉप सेंटर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्र-छात्राओं को घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली 6 प्रकार की सहायता, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणाम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, जेंडर आधारित हिंसा, समानता के अधिकार एवं पॉक्सो एक्ट के संबंध में भी जागरूक किया।

कार्यक्रम में पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों, हरी भाजियों, फलों, मोटे अनाज एवं दालों के पोषण महत्व की जानकारी दी गई। हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन भी किया गया।

पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं, निराश्रित बच्चों के लिए सारथि चैम्पियन एवं हिट एंड रन योजना की जानकारी दी। अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री प्रकाश सिंगौर, शिक्षकगण एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति के आदेश

Reva India News

सेवा संकल्प अभियान में सजा आंगन, खिले बचपन

Reva India News

थाना बीजाडांडी पुलिस की जुआ फड पर दबिश, 04 आरोपियों से नगद सहित 35 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त*

Reva India News

Leave a Comment