Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने आनंदम को भेंट किए वस्त्र जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचेंगे

मंडला, 30 सितम्बर 2026

जरूरतमंद परिवारों की सहायता और सामाजिक सरोकार की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने आनंदम विभाग को विभिन्न प्रकार के वस्त्र भेंट किए। इनमें जरूरतमंद परिवारों के लिए उपयोगी वस्त्र शामिल हैं।

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ खुशियां साझा करना और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सामर्थ्यवान लोगों द्वारा अपनी क्षमता के अनुसार किए गए छोटे-छोटे सहयोग भी जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण साबित होते हैं। आनंदम की पहल इसी भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

प्रभारी मंत्री द्वारा भेंट किए गए वस्त्रों को आनंदम विभाग के माध्यम से जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों तक पहुंचाया जाएगा। इससे जरूरतमंद परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध होने के साथ उन्हें सम्मानजनक सहयोग भी प्राप्त होगा।

Related posts

एनएचआरसी सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो का 29 मई को मंडला आगमन, मानवाधिकार पर करेंगे चर्चा

Reva India News

मण्डला 25 दिसम्बर 2021रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार

Reva India News

नायब तहसीलदार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment