Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की अध्यक्षता में पॉलीटेक्निक कॉलेज में बैठक आयोजित रिक्त पदों के रोस्टर निर्धारण सहित अन्य विषयों पर चर्चा

मंडला, 1 अक्टूबर 2026

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडला में रिक्त पदों के रोस्टर निर्धारण के संबंध में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय में सहायक ग्रेड-3 एवं स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों के स्टाफ रोस्टर का परीक्षण किया गया तथा संबंधित आवश्यक अभिलेखों एवं दस्तावेजों की जांच की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने महाविद्यालय में रिक्त पदों की स्थिति, पदोन्नति एवं सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने वाले पदों की जानकारी ली। उन्होंने स्टेनोग्राफर पद की भर्ती से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए भर्ती प्रक्रिया एवं रोस्टर की स्थिति की समीक्षा की।

कलेक्टर श्री धोटे ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा परिसर में व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडला के प्राचार्य श्री अरविंद कुमार गुप्ता सहित सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जानकारी व अपील

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 17 जनवरी 2023

Reva India News

बरोंची में ग्रामीणों ने रैली निकालकर स्वच्छता को अपनाने की अपील की

Reva India News

Leave a Comment