Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सलवाह में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी संदेश “नमो सेवा-सेवा की अनकही कहानियाँ” अभियान के तहत ग्रामीणों को योजनाओं एवं उपलब्धियों की दी जानकारी

मंडला, 2 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित “नमो सेवा-सेवा की अनकही कहानियाँ” कार्यक्रम के तहत ग्राम सलवाह में नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आमजन को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं योजनाओं से मिल रहे लाभों की जानकारी रोचक एवं प्रभावी ढंग से दी।

नाटक के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलने से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सहज संवाद एवं अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने, पात्रता के अनुसार आवेदन करने तथा उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

नुक्कड़ नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी मनोरंजक एवं सरल तरीके से आमजन तक पहुंचाई गई। “नमो सेवा-सेवा की अनकही कहानियां” के माध्यम से शासन की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का यह अभिनव प्रयास ग्रामीणों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

Related posts

पुलिस लाईन में आयोजित होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा करेंगे ध्वजारोहण

Reva India News

जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सहित 8 अधिकारी, कर्मचारियों ने किया स्वेच्छिक रक्तदान

Reva India News

20 अगस्त को मनाया जायेगा ’विश्व मच्छर दिवस’  

Reva India News

Leave a Comment