Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 6 अक्टूबर से प्रारंभ

मंडला, 5 अक्टूबर 2026

खरीफ वर्ष 2026 में कोदो एवं कुटकी के उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 5 नवम्बर 2026 तक किया जाएगा। किसान सत्यापन की अंतिम तिथि 10 नवम्बर 2026 निर्धारित की गई है।

मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत गठित श्रीअन्न प्रोत्साहन कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से मण्डला सहित प्रदेश के चयनित 15 जिलों में खरीफ वर्ष 2026 में कोदो-कुटकी का उपार्जन प्रस्तावित है।

शासन द्वारा निर्धारित उपार्जन मूल्य के अनुसार कोदो 2 हजार 600 रूपए प्रति क्विंटल तथा कुटकी 3 हजार 600 रूपए प्रति क्विंटल की दर से उपार्जित की जाएगी। किसानों का पंजीयन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ई-उपार्जन पोर्टल पर किया जाएगा।

कृषि विभाग ने जिले के सभी कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर पहुँचकर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं, ताकि उत्पादित कोदो एवं कुटकी का निर्धारित उपार्जन मूल्य पर उपार्जन सुनिश्चित हो सके।

Related posts

ई-सामान्य भविष्य निधि के अंतिम भुगतान की नवीन ऑनलाइन व्यवस्था का प्रशिक्षण आज

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री सिंह का आगमन आज

Reva India News

Leave a Comment