Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एनीमिया मुक्त मंडला अभियान में बच्चों की स्क्रीनिंग एवं आयरन टेबलेट का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी जन विश्वास शिविर मंडला में, आवेदनों के निराकरण के निर्देश समय सीमा की बैठक आयोजित

मंडला, 7 अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे द्वारा जिला योजना भवन में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों के निराकरण के साथ-साथ शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में एनीमिया मुक्त मंडला अभियान की विशेष रूप से समीक्षा की गई। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य स्क्रीनिंग का कार्य निरंतर जारी रखा जाए। स्क्रीनिंग के दौरान एनीमिया से चिन्हित बच्चों को आवश्यकतानुसार आयरन टेबलेट उपलब्ध कराने तथा उनके नियमित सेवन की निगरानी सुनिश्चित की जाए। बच्चों एवं उनके अभिभावकों को आयरन एवं पोषण से भरपूर खाद्य सामग्री के सेवन के संबंध में जानकारी देकर जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में कलेक्टर श्री धोटे द्वारा कहा गया कि केवल दवाओं का वितरण पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार के लिए उनका नियमित फॉलोअप भी किया जाए। स्वास्थ्य विभाग एवं मैदानी अमला स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की स्क्रीनिंग की स्थिति की सतत निगरानी करते हुए चिन्हित बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का रिकॉर्ड अद्यतन रखें।

आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया की जानकारी साझा करने के निर्देश

 

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने बैठक में आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आभा आईडी के महत्व एवं इसे बनाने की प्रक्रिया की जानकारी आमजन एवं हितग्राहियों तक पहुंचाई जाए। पात्र हितग्राहियों की आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया को सरल एवं व्यवस्थित तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, ताकि नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच पूर्ण कराने पर जोर

 

बैठक में गर्भवती महिलाओं की एएनसी की स्थिति की भी समीक्षा की गई। सीएमएचओ को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक गर्भवती महिला की आवश्यक प्रसवपूर्व जांच निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराई जाए। एएनसी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही न हो तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करें। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनकी विशेष निगरानी एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने एवं लापरवाही के मामलों को गंभीरता से लेते हुए बीएमओ नैनपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने आगामी शुक्रवार को जनपद मंडला में आयोजित होने वाले जन विश्वास शिविर की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा संबंधित अधिकारी आवेदनों की विभागवार समीक्षा कर समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने शिविर में आने वाले नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का सुगम लाभ उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ श्री एमएस मौर्य, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नदीमा शिरी, एसडीएम मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी, एसडीएम घुघरी श्री संस्कार बावरिया, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन, श्री राजेश कौशिक, श्रीमती क्षमा सराफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गुरु नानक जयंती पर पूज्य सिंधी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा व एसपी श्री रजत सकलेचा

Reva India News

भाजपा कार्यालय में हुआ संत रविदास मंगल कलश पूजन एवं महारुद्राभिषेक

Reva India News

वर्चुअल जॉब फेयर का आयोजन 8 जुलाई को  

Reva India News

Leave a Comment