Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आयुष्मान भारत योजना बनी संतोष कुमार जंघेला के जीवन की उम्मीद

मंडला, 8 अक्टूबर 2026

मंडला जिले के ग्राम ठरका, टिकरवारा निवासी 14 वर्षीय संतोष कुमार जंघेला पिता श्री वीरेन्द्र जंघेला के लिए आयुष्मान भारत योजना जीवन में नई उम्मीद लेकर आई। संतोष को लंबे समय से बार-बार पेट दर्द की समस्या रहती थी। समस्या बढ़ने पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय मंडला लेकर पहुंचे।

जिला चिकित्सालय मंडला में सोनोग्राफी जांच के दौरान संतोष की किडनी में पथरी होने की जानकारी सामने आई। चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन की सलाह दिए जाने पर संतोष को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर के संजीवनी हॉस्पिटल रेफर किया गया।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संतोष का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। उपचार के बाद अब संतोष पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन जी रहा है। योजना के माध्यम से मिले निःशुल्क उपचार से संतोष के परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी टल गया।

संतोष के परिवार ने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से मिले उपचार के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना ने कठिन समय में परिवार को बड़ी राहत दी। परिवार ने कहा कि निःशुल्क उपचार मिलने से संतोष को स्वस्थ जीवन वापस मिला और उनके चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। इसके लिए संतोष के परिजन, स्वास्थ्य विभाग एवं शासन का धन्यवाद करते हैं।

Related posts

नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत गठित जिला स्तरीय कमेटी व जिला स्तरीय एनसीओआरडी कमेटी की बैठक 19 मई को

Reva India News

प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर पीड़ित को तत्काल लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

आईटीआई मण्डला में 30 जून तक आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment