मंडला, 12 अक्टूबर 2026
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरई में वन स्टॉप सेंटर द्वारा हब एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने विद्यार्थियों को बाल विवाह, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, लैंगिक हिंसा, लिंग परीक्षण के कानूनी प्रतिबंध, पॉक्सो अधिनियम एवं पोषण संबंधी जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के बारे में बताया गया।

पैरालीगल वॉलंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को विधिक सहायता, यातायात नियमों, अनिवार्य शिक्षा एवं नैतिक कर्तव्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हरिओम चंदौली, सोनिया यादव एवं कशिश यादव को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्री मलसिंह मरावी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

