Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्वाचक नामावली में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित

मंडला, 14 अक्टूबर 2026

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, मंडला के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 107-मंडला (अ.ज.जा.) के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री शैलेंद्र चौधरी, आईएएस की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में निर्वाचक नामावली में नवीन एवं पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा निर्वाचन संबंधी विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से निर्धारित प्रारूप एकत्रित करने तथा बूथ लेवल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए।

Related posts

जिला आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में पूर्व तैयारी जरूरी – कलेक्टर

Reva India News

भाषण से नहीं आचरण से हो युवा निर्माण – भासेविपमंडलामध्यप्रदेश   28 मई वीर सावरकर जयंती आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम संपन्न 2022 

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साईकिल रैली, मिनी मैराथन सेफ्टी वॉक तथा महिला क्रिकेट का होगा आयोजन

Reva India News

Leave a Comment