Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से हर्षित को मिला नया जीवन जन्मजात हृदय रोग का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

मंडला, 23 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रयासों से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 12 वर्षीय हर्षित मरावी का निःशुल्क सफल ऑपरेशन कराया गया। उपचार के बाद बच्चा पूर्णतः स्वस्थ है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने बताया कि एकलव्य विद्यालय मंडला में बच्चों की स्वास्थ्य जाँच के दौरान आरबीएसके टीम के डॉ. सविता सैयाम, डॉ. टी.आर. झारिया एवं एएनएम बालारामी मार्को द्वारा हर्षित मरावी, निवासी ग्राम तकवेली मनेरी, विकासखंड निवास में जन्मजात हृदय रोग की पहचान की गई। बच्चे को साँस लेने में परेशानी हो रही थी तथा पूर्व में उपचार के बावजूद उसे राहत नहीं मिल रही थी।

आवश्यक जाँच के बाद आरबीएसके टीम ने बच्चे को उपचार के लिए गेलक्षी अस्पताल, जबलपुर रेफर किया। यहाँ डॉ. अखिलेश दुबे एवं डॉ. एच.पी. चंदेल की टीम ने 10 अक्टूबर 2025 को बच्चे का निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया। उपचार के बाद हर्षित अब पूर्णतः स्वस्थ है।

बच्चे के परिजनों ने इस सहायता के लिए शासन-प्रशासन, जिला कलेक्टर, स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रति आभार व्यक्त किया। यह सफलता जरूरतमंद बच्चों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।

Related posts

जिले को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए व्यापारी, सामाजिक संगठनों एवं धर्मगुरुओं के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने बैठक में की विभिन्न विषयों पर चर्चा

Reva India News

केबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने जनजातीय गौरव रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Reva India News

छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा का कान्हा भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment