मंडला, 27 अक्टूबर 2026
जिला योजना भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 126 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें अधिकारियों के सामने रखीं। कलेक्टर श्री धोटे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आवेदकों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम मंडला श्री शैलेंद्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन, श्री राजेश कौशिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

