Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा’ विषय पर पड़ोस युवा संसद आयोजित

मंडला, 27 अक्टूबर 2026

माय भारत मंडला के तत्वावधान में शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में ‘नशा मुक्त युवा’ विषय पर पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्री भुवन सिंह सोलंकी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर एवं परामर्शदाता श्री सुभाष वंशकार तथा श्री संतोष कुमार भांवर ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। माय भारत के स्वयंसेवक अनिकेत पुरी गोस्वामी, नारायण झरिया एवं आकांक्षा ठाकुर ने युवाओं से नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी सतीश तिवारी, इतलेश रजक, संध्या उइके एवं संध्या धुर्वे सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

Related posts

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आयोजन

Reva India News

जिले में मिले 5 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

कन्या शिक्षा परिसर मण्डला में रिक्त सीटों में प्रवेश 6 जून तक  

Reva India News

Leave a Comment