Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में 30 अक्टूबर को पी.एम. किसान उत्सव दिवस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त का होगा अंतरण

मंडला, 28 अक्टूबर 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 30 अक्टूबर 2026 को पी.एम. किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के बनासकांठा से योजना की 24वीं किश्त का देशभर के पात्र हितग्राही किसानों के बैंक खातों में अंतरण किया जाएगा। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विभिन्न माध्यमों से किया जाएगा।

कलेक्टर भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में जिले में कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसके अंतर्गत कृषि मंडियों, कृषि विज्ञान केंद्रों, कृषक उत्पादक संगठनों, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों तथा प्राथमिक कृषि साख समितियों में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियुक्त विलेज नोडल ऑफिसर को अधिकाधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा उन्हें योजना संबंधी आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत किसानों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराने, आधार को बैंक खाते से लिंक कराने तथा पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से भुगतान की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। किसानों को पीएम किसान मोबाइल ऐप, पोर्टल, कॉमन सर्विस सेंटर तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त पात्र कृषकों से निर्धारित वेबकास्ट लिंक https://pmindiawebcast.nic.in के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ने तथा आयोजन में सहभागिता करने की अपील की गई है। कार्यक्रम में सम्मिलित किसानों की संख्या तथा समूह छायाचित्र एवं वीडियो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ईपीसीएस ऐप पर अपलोड किए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य प्राथमिकता से जारी रखें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा की

Reva India News

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 115 नग मदिरा जब्त

Reva India News

Leave a Comment