Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुनु मोहगांव विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 28 अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुनु मोहगांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, लैंगिक हिंसा, लिंग परीक्षण की कानूनी निषिद्धता तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की उपयोगिता से अवगत कराया गया तथा इनके उपयोग की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।

पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, हिट एंड रन योजना, यातायात नियमों, शिक्षा के अधिकार, समानता के अधिकार एवं लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विधिक सहायता के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई तथा बाल विवाह से संबंधित वैधानिक प्रावधानों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं कु. सुरभि पटेल, कुमार राम विनायक, असादित्य भारतीय, कु. अमृता पटेल एवं चांदनी झारिया को उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री सुशील बरमैया, शिक्षिकाएं श्रीमती बिंदु चौधरी, श्रीमती शिप्रा रावत एवं श्रीमती संध्या पटेल तथा वन स्टॉप सेंटर के बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

डाकघरों में 25 एवं 26 मई को चलेगा विशेष आधार पंजीयन एवं अपडेशन अभियान

Reva India News

12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता 25 को  

Reva India News

Leave a Comment