Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डला में 5 नवंबर को होगी जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक

मंडला, 29 अक्टूबर 2026

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक 5 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गोलमेज कक्ष में आयोजित होगी। बैठक कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में संपन्न होगी।

बैठक में अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत प्रकरणों, प्रकरणवार विवेचना, न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने एवं अभियोजन की स्थिति, पीड़ितों को राहत राशि के स्वीकृति एवं वितरण, यात्रा भत्ता, मजदूरी एवं आहार व्यय के भुगतान तथा पीड़ितों को पुनर्वास एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही राहत राशि हेतु लंबित प्रकरणों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी।

Related posts

कलेक्टर ने मूल्यांकन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

Reva India News

सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर विवाह करने पर ही मिलेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ

Reva India News

औरई विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment