Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

31 अक्टूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस, प्रदेशभर में होगी ‘रन फॉर यूनिटी’

मंडला, 29 अक्टूबर 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को प्रदेशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशानुसार, प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पुलिस बल तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से 3 से 5 किलोमीटर की ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित की जाएगी। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, महाविद्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और राष्ट्रीय एकता में युवाओं की भूमिका विषय पर निबंध, भाषण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, स्लोगन एवं लघु वीडियो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात नियंत्रण एवं आपातकालीन चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तरीय आयोजनों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजनों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।

Related posts

आरडी कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस

Reva India News

संविधान का शब्दशः पालन ही बाबा साहब अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलिः कलेक्टर जीवन में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ें

Reva India News

कलेक्टर ने की सड़क निर्माण के कार्यों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment