Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027: 12 नवंबर से प्राप्त होंगे दावे-आपत्तियाँ, विशेष कैंपों में होगा निराकरण

मंडला, 29 अक्टूबर 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत जिले में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों की नियुक्ति तथा उनके लॉगिन क्रेडेंशियल सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। स्थानांतरित, प्रभारमुक्त एवं सेवानिवृत्त बीएलओ के स्थान पर तत्काल नवीन नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करने तथा प्रविष्टियों में संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान मतदान केंद्रों पर 21 एवं 22 नवंबर तथा 5 एवं 6 दिसंबर 2026 को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।

प्रशासन ने निर्देशित किया है कि सभी मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6, 7 एवं 8 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। विशेष कैंपों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, नवीन नियुक्त बीएलओ को प्रशिक्षण दिलाने तथा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सभी गतिविधियां पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों को विशेष कैंप दिवसों पर मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने को कहा गया है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 23 जुलाई 2023

Reva India News

*ग्रीन कॉरिडोर मार्ग व्यवस्था*   *नवरात्रि दुर्गा पूजन, दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा/चल समारोह के दौरान आपातकालीन एंबुलेंस सेवाओं हेतु विशेष यातायात व्यवस्था* 

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment