मंडला, 29 अक्टूबर 2026
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार जिले में 01 से 03 नवम्बर 2026 तक मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह एवं कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे द्वारा नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मण्डला को नोडल अधिकारी तथा सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग मण्डला को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
