मंडला, 29 अक्टूबर 2026
जनविश्वास अभियान के तहत कल 30 अक्टूबर को बिछिया में जनविश्वास शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। संबंधित विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
