Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फैमिली के साथ क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहुंचे कान्हा नेशनल पार्क, जंगल सफारी का ले रहे मजा

Kanha National Park: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क की सैर पर पहुंचे हैं। उन्होंने बुधवार को पत्नी के साथ जंगल सफारी का मजा लिया।पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी डॉ. अंजली तेंदुलकर के साथ मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क की सैर पर पहुंचे हैं। उन्होंने बुधवार को खुली जिप्सी में जंगल सफारी का मजा लिया है। सचिन बालाघाट क्षेत्र में कान्हा के मुक्की रेंज में रुके हैं। जहां उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सचिन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें वे पोज देते नजर आ रहे हैं। बता दें, मध्यप्रदेश बाघों का घर है। मध्यप्रदेश के छह टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क में करीब 785 बाघ रहते हैं। हर साल बड़ी संख्या कई सेलिब्रिटी बाघों और वन्य जीवों के दीदार के लिए यहां पहुंचते हैं।

Related posts

नैनपुर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

Reva India News

धान उपार्जन के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मोहगांव में सार्वजनिक कूप का जीर्णोद्धार  

Reva India News

Leave a Comment