मंडला, 31 अक्टूबर 2026
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई की। ग्राम पुरवा स्थित न्यू स्टार ढाबा से देशी और विदेशी मदिरा जब्त की गई। वहीं बिछिया क्षेत्र के होटल, ढाबों, दुकानों और बस स्टैंड पर दबिश देकर 140 पाव देशी शराब, 65 नग विदेशी मदिरा और 10 बोतल बीयर बरामद की गई। बस स्टैंड पर एक स्कूटी से 50 पाव देशी शराब और 40 नग गोवा व्हिस्की जब्त कर वाहन को कब्जे में लिया गया।

अवैध शराब विक्रय के मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 36 हजार 800 रुपये बताई गई है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सर्वेश नागवंशी, श्री हरे सिंह उइके, श्री भानु पुशाम सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा।

