Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनविश्वास शिविर के तहत कलेक्टर ने ली ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक सचिव, जीआरएस सहित स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर

मंडला, 9 अक्टूबर 2026

जनविश्वास शिविर के तहत कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों (जीआरएस), स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा राजस्व विभाग के मैदानी अमले के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि जनविश्वास शिविर का उद्देश्य शासकीय सेवाओं को आमजन के और करीब लाना तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। मैदानी स्तर पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी इस व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए सभी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता, तत्परता और जवाबदेही के साथ करें।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत सचिवों और जीआरएस के कार्यों की समीक्षा करते हुए हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन तथा ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण संबंधी गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले को आँगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, बच्चों के पोषण, कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम तथा हितग्राहियों को विभागीय सेवाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को राजस्व संबंधी प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए निर्देशित किया गया।

कलेक्टर श्री धोटे ने स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी विभागीय अधिकारी अपने अधीनस्थ मैदानी अमले के कार्यों की नियमित समीक्षा करें और निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब मैदानी स्तर पर उनकी प्रभावी निगरानी और क्रियान्वयन किया जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं मैदानी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

पुलिस थाने में आरक्षक ने खुद को मारी गोली

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आज होगा ग्राम सभाओं का आयोजन महिलाओं से संबंधित विषयों पर होगी चर्चा

Reva India News

4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होगा “सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार” स्वास्थ्य शिविरों में जांच, उपचार एवं विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने की होगी कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment