मंडला, 2 नवम्बर 2026
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी द्वारा प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण में मृतक कांती बाई वाडिवा के निकटतम वारसान पति श्री अनिल कुमार वाडिवा को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुभरिया, तहसील एवं जिला मंडला निवासी श्रीमती कांति बाई वाडिवा की 25 सितंबर 2026 को ग्राम धौरानाला में सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। तहसीलदार मंडला द्वारा प्रस्तुत राजस्व प्रकरण एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सर्पदंश प्रमाणित होने के आधार पर आर्थिक सहायता की अनुशंसा की गई थी।
