Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दीपावली पर नेत्र सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने और बच्चों की निगरानी रखने की अपील

मंडला, 2 नवम्बर 2026

दीपावली पर्व के दौरान आंखों की सुरक्षा एवं पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र सुरक्षा अभियान के तहत एडवाइजरी जारी की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार तथा चिकित्सा अधिकारियों के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहमनी बैहर क्षेत्र में जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि दीपावली के दौरान पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतें। पटाखों से निकलने वाली चिंगारी, धुआं एवं बारूद के कण आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। विशेष रूप से बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला न छोड़ें तथा उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखें।

विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में पटाखे खुले एवं सुरक्षित स्थान पर जलाने, ज्वलनशील वस्तुओं से दूरी बनाए रखने, पटाखे जलाते समय लंबी दूरी वाली मोमबत्ती का उपयोग करने तथा पटाखों को चेहरे के पास न ले जाने की सलाह दी गई है। आंखों में चिंगारी या कचरा जाने पर स्वच्छ पानी से आंखें धोएं तथा आंखों को रगड़ने से बचें। पटाखों के धुएं और प्रदूषण से बचने के लिए भी आवश्यक सावधानी बरतें।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से दीपावली का पर्व सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक मनाने की अपील की है। किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति में तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें।

Related posts

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

शहरी पथ विक्रेता योजना शहरी गरीबों के लिए वरदान – राज्यसभा सांसद श्रीमती उईके पीएम स्ट्रीट वेंडर्स योजना के तहत् हितग्राहियों को हितलाभ वितरित

Reva India News

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 26 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment