Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हाईवे किनारे ढाबों पर प्रशासन की दबिश, 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

 

मंडला, 14 नवम्बर 2026

अवैध शराब के भंडारण एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईवे किनारे स्थित ढाबों पर जांच अभियान चलाया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री शैलेंद्र चौधरी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान परिहार ढाबा एवं याराना ढाबा में 100 लीटर से अधिक शराब अवैध रूप से रखी हुई पाई गई।

जाँच के दौरान टीम ने शराब जब्त कर दोनों ढाबों के संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रकरण दर्ज कराए। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान एसडीओपी श्री पीयूष मिश्रा, तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी एवं नायब तहसीलदार श्री राकेश कटारिया सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में ध्वजारोहण किया

Reva India News

अनुशासित और संयमित रहकर आदर्श नागरिक बने विद्यार्थी : श्री मंगुभाई पटेल राज्यपाल ने किया मेनिट के तूर्यनाद- 24 महोत्सव का शुभारम्भ

Reva India News

ग्रीष्म ऋतु के मौसम में धूप की तपन लू से रहें सावधान

Reva India News

Leave a Comment