Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्राथमिक सहकारी कर्मचारी संघ निवास की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन, हामिद खान बने अध्यक्ष एवं अतुल रजक को मिली वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

**निवास।** मंगल भवन, निवास में सहकारिता कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राथमिक सहकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री के.के. ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष श्री छोटेलाल यादव सहित क्षेत्र के वरिष्ठ सहकारी कर्मचारी एवं विभिन्न समितियों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सहकारी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, वेतन विसंगतियों, लंबित मांगों एवं कर्मचारियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों से पदाधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण, संगठन की मजबूती तथा कर्मचारियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर प्रयास करने पर जोर दिया गया।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करने एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष श्री के.के. ठाकुर द्वारा उपस्थित कर्मचारियों की सर्वसम्मति से प्राथमिक सहकारी कर्मचारी संघ निवास की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में **अध्यक्ष पद पर श्री हामिद खान**, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री अतुल रजक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री रामकुमार यादव, कोषाध्यक्ष पद पर श्री रघुवीर मार्को, सचिव पद पर श्री बबलू तेकाम एवं सहसचिव पद पर श्री वीरेन्द्र सिंह पंद्रे को दायित्व सौंपा गया।

इसी क्रम में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री मुनेस साहू, श्री अनुराग परते, श्री सतेन्द्र श्रीवास, श्री मूलचंद कुसराम एवं श्री गोवर्धन मरावी को शामिल किया गया।

 

नवगठित कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित सभी कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी सहकारी कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके निराकरण के लिए प्रभावी पहल करेगी तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बैठक का समापन संगठन की एकता, आपसी समन्वय एवं कर्मचारी हितों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।

Related posts

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बालगृह और आंगनबाड़ी के बच्चों संग मनाई होली बच्चों के बीच पहुँचे कलेक्टर, उपहार और मिठाइयाँ बाँटकर बढ़ाया उत्साह

Reva India News

उत्कृष्ट शिल्पियों के आवेदन आमंत्रित

Reva India News

जनविश्वास अभियान के तहत निवास में जनसंवाद शिविर आयोजित, नागरिकों से प्राप्त किए आवेदन कृषक संवाद एवं उद्यमी संवाद के माध्यम से किसानों और उद्यमियों को दी गई योजनाओं की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment