मंडला, 15 नवम्बर 2026
ग्राम मानादेही के समीप नर्मदा नदी किनारे अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दबिश देकर कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न ठिकानों से लगभग 220 डिब्बे (2200 किलो) महुआ लाहन और 45 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त की गई।
आबकारी टीम ने मौके पर ही महुआ लाहन और शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे बर्तनों को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान आबकारी बल को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
अवैध शराब निर्माण के मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध 3 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त शराब एवं महुआ लाहन की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 26 हजार 750 रुपये बताई गई है।
