मंडला, 19 नवम्बर 2026
माय भारत एवं जिला खेल विभाग, मंडला के संयुक्त तत्वावधान में जिला पंचायत सभागार में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अंतर्गत चैलेंज ट्रैक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित 30 प्रतिभागियों में से 17 युवाओं ने प्रतियोगिता में सहभागिता कर अपने नवाचारी विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मंडला जिले के 6 युवाओं का चयन किया गया है। ये प्रतिभागी भोपाल में मुख्यमंत्री के समक्ष अपने नवाचारी विचार प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अनिकेत पुरी गोस्वामी को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा एवं जिला युवा अधिकारी श्री भुवन सिंह सोलंकी उपस्थित रहे। विषय विशेषज्ञ डॉ. एस.आर. चौबे, डॉ. प्रशांत चौरसिया एवं डॉ. विनीत तांडिया ने जनजातीय नेतृत्व, समावेशी विकास एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। मंडला के 6 युवाओं का चयन जिले के लिए गौरव का विषय है।

