Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वित्तीय साक्षरता मोबाइल वैन को हरी झंडी

मंडला, 21 नवम्बर 2026

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं और साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता मोबाइल वैन रवाना की गई। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर वैन का शुभारंभ किया। यह मोबाइल वैन जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग, सरकारी वित्तीय योजनाओं तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी देगी।

यह अभियान भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से समर्पित संस्था के वित्तीय साक्षरता केंद्र द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी पटेल, ब्लॉक काउंसलर श्री शिवप्रसाद नंदा, ऑफिस इंचार्ज श्री लोकेश तेकाम सहित संस्था के अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा सेवा समागम के तहत नर्मदा तट पर स्वच्छता अभियान आयोजित

Reva India News

ग्रामीण अंचल में होमस्टे से साकार हो रही आत्मनिर्भरता की नई राह, कलेक्टर ने सराहा

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक पदक विजेताओं का करेंगे सम्मान

Reva India News

Leave a Comment